बरेली: बरेली में ताजुशरिया के उर्स को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, जिलाधिकारी और एसएसपी ने की अहम बैठक
बरेली में 24 और 25 अप्रैल को होने वाले उर्से ताजुश्शरिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की मौजूदगी में विकास भवन में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें उर्स को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने पर जोर दिया गया। बैठक में आयोजकों ने साफ-सफाई, नालों की सफाई, शौचालय, अतिरिक्त बस