इटावा: चौबिया इलाके में जमीनी बंटवारे के झगड़े के बाद ट्रक चालक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Etawah, Etawah | Apr 13, 2025 चौबिया के नीवरी निवासी 26 वर्षीय नरेंद्र उर्फ नंदू पुत्र मुलायम सिंह यादव ने शनिवार शाम 4 बजे भाई और मां से जमीन बंटवारे को लेकर हुए झगड़े के बाद बीना गांव से कीटनाशक दवा लाकर उसका सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गईं। सूचना पर परिजनों ने उपचार के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया जहां कुछ घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने रविवार दोपहर 2 बजे पीएम कराया।