हुज़ूर: अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में मऊगंज विधायक के सरकारी आवास में चोरी
Huzur, Bhopal | Jun 9, 2026 भोपाल में मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास में चोरी की घटना सामने आई है। चोर विधायक के पीए का लैपटॉप, नकदी, एटीएम कार्ड, पेनड्राइव और अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। घटना भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।