भानपुरी: वर्षाकाल में नकटी गांव के 85 परिवारों के आशियाने उजाड़ने पर कांग्रेस भड़की, भानपुरी में मुख्यमंत्री का पुतला दहन
6 जुलाई 2026।* छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के आह्वान पर आज भानपुरी के मुख्य चौराहा पर पूर्व विधायक चंदन कश्यप एवं ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया गया। राज्य की भाजपा सरकार द्वारा ग्राम नकटी के 85 परिवारों के आशियानों को भीषण वर्षाकाल में उजाड़े जाने के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ