रामपुर: यूपी राज्य कर विभाग के कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे ने एक पुलिसकर्मी की पिटाई की, अफसर से अभद्रता का आरोप
Rampur, Rampur | Oct 9, 2024 यूपी राज्य कर विभाग कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे पर आरोप है कि उन्होंने वाहन चेकिंग को लेकर एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की, एक अफसर से अभद्रता की है। घटना मंगलवार शाम 5:30 बजे लगभग की बताई जा रही है। बीती रात 12:00 बजे मुरादाबाद मंडल के अधिकारी पहुंचे जिन्होंने घटना का जायजा लिया है। 5 नामजद 20 से 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।