डिंडौरी: ग्राम पंचायत दल्का खम्हरिया के नवीन पंचायत भवन का शहपुरा विधायक ने किया लोकार्पण, ग्रामीणों की सुनी समस्या
डिंडौरी जिले के दल्का खम्हरिया ग्राम पंचायत के नवीन पंचायत भवन का शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने फीता काटकर लोकार्पण करते हुए ग्रामीणों की समस्या सुनी और समस्या का निराकरण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। दरअसल शहपुरा विधायक ने रविवार रात 10:00 बजे सोशल मीडिया में फोटो वीडियो पोस्ट करते हुए जानकारी दी।