राघोपुर: राघोपुर थाने की पुलिस ने मोहनपुर गांव से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
राघोपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर गांव से एक चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफतार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक बिदुपुर थाना के बिशनपुर निवासी शिवम कुमार बताया गया है। राघोपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफतार कर जेल भेजा गया है।