थावे: बंगरा पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने मवेशियों से भरी पिकअप बरामद की, आठ मवेशी और दो तस्कर गिरफ्तार
जिले के थावे थाना क्षेत्र के बंगरा पेट्रोल पंप के समीप से पुलिस ने एक पिकअप को जब्त कर लिया। इस दौरान पिकअप में लदी आठ मवेशियों को बरामद किया गया। साथ ही दो मवेशी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर दिया।