रायबरेली: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने रायबरेली जिलाधिकारी को विद्यालयों में समय परिवर्तन हेतु ज्ञापन दिया
21 अप्रैल सोमवार दोपहर 3:00 के आसपास को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सदस्यों के द्वारा जिले में प्राथमिक व बेसिक विद्यालयों में समय परिवर्तन हेतु ज्ञापन देकर मांग की गई है। भीषण गर्मी होने के चलते बच्चों को आने जाने व पढ़ाई लिखाई में, भीषण गर्मी से अधिक समस्या उत्पन्न हो रही है। जिले में मौजूदा स्थिति में 42 डिग्री से लेकर 44 डिग्री तक पर पहुंच रहा है।