रामनगर: हथोइया गांव के विशुवनाथ ने कार चालक पर माता को टक्कर मारने का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच
रामनगर थाना अंतर्गत हथोइया गांव के रहने वाले विशुवनाथ पुत्र मोहन ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 15 अप्रैल की दोपहर करीब 2:00 बजे तेज रफ्तार कार संख्या यूपी 32 सी एक्स 2870 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी माता को गंभीर चोटें आई है।उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।