हुज़ूर: एमपी के सात जिलों में हेवी रेन अलर्ट, 2 से 4 दिन में बाकी जिलों में पहुंचेगा मानसून
Huzur, Bhopal | Jul 1, 2026 मध्य प्रदेश में बुधवार को देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार को बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।इस बार पूरे जून महीने आंधी-बारिश का दौर रहा। इस दौरान कुल 88.2 मिमी यानी, 3.5 इंच पानी गिरा। हालांकि, ये सामान्य बारिश 131.1 मिमी (5.1 इंच) से 33 प्रतिशत कम है।