कुमारखंड: ई किसान भवन कुमारखंड में प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार की बैठक आयोजित
प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति (बीएफएसी) की बैठक ई किसान भवन कुमारखंड के सभा भवन में बुधवार को दोपहर दो बजे से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष नित्यानंद ऋषिदेव ने किया। मौके पर प्रभारी बीएओ सह कृषि कोर्डिनेटर सुमन सौरभ ने बताया कि बैठक में कृषि एवं क्षेत्रों की समस्याओं, नई तकनीक, बीज वितरण की जानकारी दी।