थाना बलुआ पुलिस ने जमीन से जुड़े जालसाजी व कूटरचना के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियुक्तों ने पूर्व में विक्रय की जा चुकी जमीन को हड़पने की नीयत से फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे व्यक्ति के नाम बैनामा कराया। गिरफ्तार अभियुक्त जमुना प्रसाद,सौरव उर्फ गोलू प्रभुपुर व दिनेश बंशीपुर का निवासी है।