शहीद नगर के उपाध्याय हॉस्पिटल में इलाज में देरी पर बवाल, मरीज और स्टाफ में मारपीट का वीडियो वायरल
आगरा के शहीद नगर स्थित उपाध्याय हॉस्पिटल में इलाज में देरी और ऑपरेशन के बाद ड्रेसिंग न होने को लेकर मरीज और अस्पताल स्टाफ के बीच तीखा विवाद हो गया। मरीज दीपक का आरोप है कि शिकायत करने पर अस्पताल कर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
अस्पताल के कमरे में हुई इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाना सदर पुलिस को तहरीर देकर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
#AgraNews #UpadhyayHospital #AgraPolice #ViralVideo #SadarAgra #HospitalDispute #UPNews #BreakingNews
Agra, Agra | Sep 16, 2026