प्रतापपुर: चंदौरा घसियापारा के 100 परिवारों ने वन अधिकार पट्टा की मांग को लेकर लगाई गुहार
चंदौरा पंचायत अंतर्गत घसियापारा में करीब 100 परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से वन अधिकार पट्टा दिए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि वे पिछले तीन पीढ़ियों से इसी जमीन पर रहकर खेती-किसानी कर रहे हैं, लेकिन अब सरकारी भवन निर्माण की योजना के चलते बेदखली का डर सता रहा है।