पीलीभीत: कुरैया रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला युवक का शव, पहचान के प्रयास जारी
पीलीभीत। सेहरामऊ थाना क्षेत्र में कुरैया रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।