डिंडौरी: सिलठार भानपुर गांव के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर भर रहे पानी, वीडियो वायरल
डिंडौरी जिले के सिलठार भानपुर गांव में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर कुआं का पानी कटोरी के सहारे भरकर निकालने को मजबूर है जिसका एक वीडियो शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे से सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है । दरअसल गांव में नल जल योजना न होने के कारण ग्रामीण पानी को लेकर जान जोखिम में डाल रहे हैं जिसका एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।