कुंडम: कुंडम में बेलगाम रफ़्तार का कहर, एक्टिवा की टक्कर से दो लोग गंभीर घायल
कुंडम डिण्डौरी मार्ग पर हिरन नदी क्रेशर के पास एक तेज रफ्तार एक्टीवा चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार मनोज कुमार मार्को और उनके बड़े पिता मंगल सिंह मरावी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर के गज केशरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंगल सिंह