राठ: रौरो में अतिरिक्त दहेज की 2 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को प्रताड़ित कर पीटकर किया घायल
Rath, Hamirpur | Jul 5, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के रौरो गाँव में अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रूपये की मांग पूरी न होने पर पति सहित सास और नानी सास ने विवाह के 1 वर्ष के अंतराल में ही नवविवाहिता का उत्पीड़न प्रारंभ कर दिया। तथा महिला के साथ आए दिन गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित महिला ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर घायल करने सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।