लखीसराय: जिला प्रशासन ने 3 जुलाई को जिला स्थापना दिवस मनाने को लेकर पूरी की तैयारियां
लखीसराय जिला प्रशासन के द्वारा 3 जुलाई को होने वाले जिला स्थापना दिवस को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला मुख्यालय परिसर को ब्लू बल्बो से काफी बेहतरीन ढंग से सजाया गया है। साथ ही 3 जुलाई को शहर के नया बाजार आर लाल कॉलेज से प्रभात फेरी जिला मुख्यालय गांधी मैदान परिसर में वृक्षारोपण के साथ निबंध पेंटिंग मेहंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।