गुना नगर: पुलिस लाईन के लाल परेड मैदान पर आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर, पुलिस ने की बल्वा ड्रिल
गुना पुलिस ने आज बल्वा ड्रिल का सफल अभ्यास किया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बल्वा के संबंध में ब्रीफिंग दी गई और रिहर्सल की गई। रिहर्सल के दौरान बल्वाईयों के द्वारा हिस्सेदारी में उग्र वार्ता करने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और भीड़ को काबू में लिया। दो बल्वाईयों को घायल होने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया