गुना नगर: इंदौर की तर्ज पर गुना में रंग पंचमी पर निकाली जाएगी गैर, हिंदू उत्सव समिति ने भार्गव कॉलोनी में की प्रेस वार्ता
गुना में इंदौर की तर्ज पर रंग पंचमी पर 30 मार्च को गैर निकाली जाएगी। हिंदू उत्सव समिति के बैनर तले भार्गव कॉलोनी में 28 मार्च को प्रेस वार्ता की गई। आयोजन समिति के लोगों ने बताया, रंग पंचमी पर्व प्रेम, सौहार्द, उमंग, उत्साह और हमारी संस्कृति, एकता का प्रतीक है सभी लोग प्रेम पूर्वक शामिल हो। इस बार इंदौर की तर्ज पर रंग पंचमी पर पारंपरिक गैर निकाली जाएगी