गुना नगर: लूसन का बगीचा में नाले पर कब्जा करने के मामले में जिला प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, आपसी समझौते से निपटाया मामला
गुना में लूसन का बगीचा में नाले पर कब्जा करने के आरोप लगाते हुए लोगो ने 27 मार्च को SDM से शिकायत की थी। जिला प्रशासन ने 28 मार्च को नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाया। शहरी तहसीलदार गौरी शंकर बैरवा ने बताया, लूसन का बगीचा में दोनों पक्षों में आपसी समझौते से मामले को निपटाया गया है। नाले पर हुए अतिक्रमण को हटा कर पानी की निकासी भी शुरू कराई गई है।