गुना नगर: शहर के बीचो-बीच सड़क के डिवाइडरों में रखे ट्रांसफार्मर में विशाल मेगा मार्ट के सामने लगी भीषण आग
गुना में एबी रोड शहर के बीचो-बीच विशाल मेगा मार्ट के सामने सड़क के डिवाइडरों में रखे ट्रांसफार्मर में 28 मार्च को शाम के समय अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर जल गया। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे वाहन चालक डर गए। बचते बचाते हुए वाहन निकले। लोगों ने विद्युत कंपनी को सूचना दी। इसके बाद सप्लाई को बंद किया गया। बड़ा हादसा होने से बचा।