रसड़ा: नगरा में दो नंदी सांड पर जानलेवा हमला, एक की मौत, दूसरा घायल, आरोपी की सूचना पर विहिप ने 21 हजार का इनाम घोषित किया
नगरा में दो नंदी पर किसी अराजक तत्व द्वारा भाले से किए गए जानलेवा हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस घटना में कुछ दिन पहले एक नंदी की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा अभी भी गंभीर रूप से घायल है और जीवन-मौत से जूझ रहा है। विश्व हिंदू परिषद रसड़ा के जिला अध्यक्ष राजू सिंह चंदेल ने सोशल मीडिया पर सोमवार की शाम 7 बजे एक पोस्ट डालकर इस कृत्य को “अत्यंत घृणित और