सहारनपुर: पुलिस लाइन के रसोइयों ने कम वेतन से परेशान होकर एसएसपी से की गुहार, वेतन बढ़ोतरी की मांग की
बढ़ती महंगाई के बीच कम वेतन से परेशान सहारनपुर पुलिस लाइन और थानों में कार्यरत प्राइवेट रसोइयों ने मंगलवार को अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में रसोइयों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर वेतन बढ़ाने और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।