सिकंदरा: सूर्या ओवर ब्रिज पर कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, कार क्षतिग्रस्त, चालक बाल-बाल बचे
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के सूर्या ओवर ब्रिज, कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम करीब 5 बजे कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू