भोपाल में लैपटॉप के बाद मेधावी विद्यार्थियों को CM ने दी स्कूटी की सौगात, 7,400 से ज्यादा छात्रों को मिला लाभ, यातायात के नियमों का पालन करने की दी गई सलाह👇
भोपाल में आज मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को रफ्तार देने वाली पहल देखने को मिली।
शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, शिवाजी नगर में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7,400 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी की सौगात दी।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 11 विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबी सौंपी और उनसे सीधा संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में जाना और स्कूटी चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
खास बात ये रही कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद एक मेधावी छात्रा के पीछे बैठकर ई-स्कूटी की सवारी करते नजर आए।
योजना के तहत 12वीं बोर्ड परीक्षा में पहले प्रयास में 70 प्रतिशत से अधिक अंक �
Morena, Morena | Sep 19, 2026