Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

अपने ही बारे में इतना कुछ कहने की हिम्मत सिर्फ #मोदी जी मे

MORE NEWS

RBSK के निःशुल्क जांच एवं सर्जरी शिविर में 17 बच्चों का पंजीयन
________________

10 बच्चों को निःशुल्क सर्जरी के लिए भोपाल किया गया रवाना
________________

जन्मजात विकृतियों से ग्रसित बच्चों को मिल रहा विशेषज्ञ उपचार का लाभ
________________

खरगोन 07 अगस्त 2026। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (DEIC), जिला चिकित्सालय खरगोन में लाहोटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, भोपाल के सहयोग से निःशुल्क जांच एवं सर्जरी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जन्मजात विकृतियों एवं शल्य चिकित्सा योग्य समस्याओं से ग्रसित बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर उपचार के लिए चयन किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दौलत सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में लाहोटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. निशांत ग्रासे एवं डॉ. चंचल ठाकुर ने कटे होंठ एवं फटे तालू, हर्निया, हाइड्रोसील, हाइपोस्पेडियास, टंग टाई, सिस्ट सहित अन्य जन्मजात एवं शल्य चिकित्सा योग्य समस्याओं से ग्रसित बच्चों की स्वास्थ्य जांच की।

डीईआईसी मैनेजर श्री विनोद पंवार ने बताया कि शिविर में कुल 17 बच्चों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 10 बच्चों का निःशुल्क सर्जरी के लिए चयन किया गया। चयनित बच्चों को उसी दिन लाहोटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, भोपाल की टीम अपने साथ भोपाल लेकर रवाना हुई, जहां उनकी निःशुल्क सर्जरी की जाएगी। यह सुविधा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही है।

सर्जरी के लिए चयनित बच्चों में रिया (भगवानपुरा), शिवन्या (निमोनी, भीकनगांव), पवन (भगवानपुरा), मानुषी (करही, भगवानपुरा), पीहू (कसरावद), पारिधि (दसनावल, सेगांव), अरहम खान (संजय नगर, खरगोन), लोकेश (नवलपुर, कसरावद), कृष्णा (बढ़िया, भगवानपुरा) तथा अनिल (घुघरियाखेड़ी, गोगांव) शामिल हैं।

सिविल सर्जन डॉ. राजकुमारी देवड़ा ने अभिभावकों से अपील की कि यदि किसी बच्चे में जन्मजात विकृति अथवा शल्य चिकित्सा संबंधी समस्या हो, तो वे जिला चिकित्सालय खरगोन स्थित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (DEIC) में संपर्क कर निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा का लाभ अवश्य लें।

#JansamparkMP #khargone

RBSK के निःशुल्क जांच एवं सर्जरी शिविर में 17 बच्चों का पंजीयन ________________ 10 बच्चों को निःशुल्क सर्जरी के लिए भोपाल किया गया रवाना ________________ जन्मजात विकृतियों से ग्रसित बच्चों को मिल रहा विशेषज्ञ उपचार का लाभ ________________ खरगोन 07 अगस्त 2026। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (DEIC), जिला चिकित्सालय खरगोन में लाहोटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, भोपाल के सहयोग से निःशुल्क जांच एवं सर्जरी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जन्मजात विकृतियों एवं शल्य चिकित्सा योग्य समस्याओं से ग्रसित बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर उपचार के लिए चयन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दौलत सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में लाहोटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. निशांत ग्रासे एवं डॉ. चंचल ठाकुर ने कटे होंठ एवं फटे तालू, हर्निया, हाइड्रोसील, हाइपोस्पेडियास, टंग टाई, सिस्ट सहित अन्य जन्मजात एवं शल्य चिकित्सा योग्य समस्याओं से ग्रसित बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। डीईआईसी मैनेजर श्री विनोद पंवार ने बताया कि शिविर में कुल 17 बच्चों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 10 बच्चों का निःशुल्क सर्जरी के लिए चयन किया गया। चयनित बच्चों को उसी दिन लाहोटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, भोपाल की टीम अपने साथ भोपाल लेकर रवाना हुई, जहां उनकी निःशुल्क सर्जरी की जाएगी। यह सुविधा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही है। सर्जरी के लिए चयनित बच्चों में रिया (भगवानपुरा), शिवन्या (निमोनी, भीकनगांव), पवन (भगवानपुरा), मानुषी (करही, भगवानपुरा), पीहू (कसरावद), पारिधि (दसनावल, सेगांव), अरहम खान (संजय नगर, खरगोन), लोकेश (नवलपुर, कसरावद), कृष्णा (बढ़िया, भगवानपुरा) तथा अनिल (घुघरियाखेड़ी, गोगांव) शामिल हैं। सिविल सर्जन डॉ. राजकुमारी देवड़ा ने अभिभावकों से अपील की कि यदि किसी बच्चे में जन्मजात विकृति अथवा शल्य चिकित्सा संबंधी समस्या हो, तो वे जिला चिकित्सालय खरगोन स्थित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (DEIC) में संपर्क कर निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा का लाभ अवश्य लें। #JansamparkMP #khargone

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों का जिला स्तरीय अभिमुखीकरण सम्पन्न
________________

युवाओं में सेवा, संस्कार और नेतृत्व विकास का सशक्त माध्यम है राष्ट्रीय सेवा योजना – डॉ. प्रकाश गढ़वाल
________________

आगामी सत्र की गतिविधियों के प्रभावी संचालन एवं नवाचारों पर हुआ मंथन
________________

खरगोन 07 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, खरगोन में राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) के कार्यक्रम अधिकारियों का जिला स्तरीय एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों तथा विद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारियों ने सहभागिता कर आगामी सत्र की गतिविधियों के प्रभावी संचालन, नवाचारों एवं स्वयंसेवकों की सहभागिता बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान ने राष्ट्रीय सेवा योजना में अपने 10 वर्षों के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अधिकारी सेवा भावना, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करें तथा योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रकाश गढ़वाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि युवाओं में सेवा, संस्कार, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारियों से स्वयंसेवकों को समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ते हुए सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

जिला संगठक अधिकारी डॉ. सुरेश अवासे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के नवीन दिशा-निर्देशों, नियमित एवं विशेष शिविरों के सफल संचालन तथा वर्षभर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अधिकारी स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व विकास एवं सामाजिक चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में आगामी सत्र की गतिविधियों के सफल संचालन, नवाचारों एवं स्वयंसेवकों की सहभागिता बढ़ाने संबंधी विषयों पर सार्थक चर्चा की गई तथा अनेक महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। इस अवसर पर डॉ. आर.के. यादव (प्राचार्य, कन्या महाविद्यालय, खरगोन), श्री संतोष जायसवाल, श्री मुरली खोड़े सहित जिले के कार्यक्रम अधिकारी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल मंत्र "स्वयं से पहले आप" की भावना को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

#JansamparkMP #khargone

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों का जिला स्तरीय अभिमुखीकरण सम्पन्न ________________ युवाओं में सेवा, संस्कार और नेतृत्व विकास का सशक्त माध्यम है राष्ट्रीय सेवा योजना – डॉ. प्रकाश गढ़वाल ________________ आगामी सत्र की गतिविधियों के प्रभावी संचालन एवं नवाचारों पर हुआ मंथन ________________ खरगोन 07 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, खरगोन में राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) के कार्यक्रम अधिकारियों का जिला स्तरीय एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों तथा विद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारियों ने सहभागिता कर आगामी सत्र की गतिविधियों के प्रभावी संचालन, नवाचारों एवं स्वयंसेवकों की सहभागिता बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान ने राष्ट्रीय सेवा योजना में अपने 10 वर्षों के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अधिकारी सेवा भावना, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करें तथा योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रकाश गढ़वाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि युवाओं में सेवा, संस्कार, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारियों से स्वयंसेवकों को समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ते हुए सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की भावना विकसित करने का आह्वान किया। जिला संगठक अधिकारी डॉ. सुरेश अवासे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के नवीन दिशा-निर्देशों, नियमित एवं विशेष शिविरों के सफल संचालन तथा वर्षभर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अधिकारी स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व विकास एवं सामाजिक चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में आगामी सत्र की गतिविधियों के सफल संचालन, नवाचारों एवं स्वयंसेवकों की सहभागिता बढ़ाने संबंधी विषयों पर सार्थक चर्चा की गई तथा अनेक महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। इस अवसर पर डॉ. आर.के. यादव (प्राचार्य, कन्या महाविद्यालय, खरगोन), श्री संतोष जायसवाल, श्री मुरली खोड़े सहित जिले के कार्यक्रम अधिकारी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल मंत्र "स्वयं से पहले आप" की भावना को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। #JansamparkMP #khargone

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता आयोजित
________________

सांदीपनी स्कूल महेश्वर की टीम रही विजेता, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व
________________

पर्यटन, इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
________________

खरगोन 07 अगस्त 2026। पर्यटन विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उत्कृष्ट विद्यालय, खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से 240 टीमों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से लगभग 180 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में मध्यप्रदेश की पर्यटन, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा विरासत संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।

प्रतियोगिता के प्रथम चरण में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके पश्चात चयनित टीमों के बीच मल्टीमीडिया आधारित इंटरैक्टिव क्विज प्रतियोगिता हुई। बड़ी स्क्रीन के माध्यम से पर्यटन, इतिहास, संस्कृति एवं मध्यप्रदेश की धरोहरों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनका प्रतिभागी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।

प्रतियोगिता में शासकीय सांदीपनी विद्यालय, महेश्वर की टीम ने 260 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। यह टीम आगामी राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में खरगोन जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। भक्तानंद सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल, महेश्वर की टीम ने 200 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा सागर एकेडमी, महेश्वर की टीम ने 180 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में बाफना पब्लिक स्कूल, गोगावां ने 80 अंक प्राप्त कर चौथा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिरिया ने 40 अंक प्राप्त कर पांचवां तथा देवी अहिल्या उत्कृष्ट विद्यालय, खरगोन ने 35 अंक प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के दौरान क्विज नोडल अधिकारी श्री नीरज अमझरे ने बताया कि गत वर्ष शासकीय सीएम राइज स्कूल, महेश्वर ने राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों से परिचित कराना तथा उनमें पर्यटन और विरासत संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है, ताकि नई पीढ़ी अपने प्रदेश की समृद्ध विरासत को पहचान सके और उसके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बने।

प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर श्री अमित शर्मा ने किया। स्कोरिंग का दायित्व श्री डी.एल. गुप्ता एवं श्री संतोष आलिवाल ने निभाया। कार्यक्रम के अंत में शाला प्राचार्य श्री राजेंद्र पाटीदार एवं श्रीमती जयश्री जोशी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।

#JansamparkMP #khargone

खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता आयोजित ________________ सांदीपनी स्कूल महेश्वर की टीम रही विजेता, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व ________________ पर्यटन, इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा ________________ खरगोन 07 अगस्त 2026। पर्यटन विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उत्कृष्ट विद्यालय, खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से 240 टीमों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से लगभग 180 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में मध्यप्रदेश की पर्यटन, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा विरासत संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना रहा। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके पश्चात चयनित टीमों के बीच मल्टीमीडिया आधारित इंटरैक्टिव क्विज प्रतियोगिता हुई। बड़ी स्क्रीन के माध्यम से पर्यटन, इतिहास, संस्कृति एवं मध्यप्रदेश की धरोहरों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनका प्रतिभागी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। प्रतियोगिता में शासकीय सांदीपनी विद्यालय, महेश्वर की टीम ने 260 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। यह टीम आगामी राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में खरगोन जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। भक्तानंद सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल, महेश्वर की टीम ने 200 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा सागर एकेडमी, महेश्वर की टीम ने 180 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बाफना पब्लिक स्कूल, गोगावां ने 80 अंक प्राप्त कर चौथा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिरिया ने 40 अंक प्राप्त कर पांचवां तथा देवी अहिल्या उत्कृष्ट विद्यालय, खरगोन ने 35 अंक प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान क्विज नोडल अधिकारी श्री नीरज अमझरे ने बताया कि गत वर्ष शासकीय सीएम राइज स्कूल, महेश्वर ने राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों से परिचित कराना तथा उनमें पर्यटन और विरासत संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है, ताकि नई पीढ़ी अपने प्रदेश की समृद्ध विरासत को पहचान सके और उसके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बने। प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर श्री अमित शर्मा ने किया। स्कोरिंग का दायित्व श्री डी.एल. गुप्ता एवं श्री संतोष आलिवाल ने निभाया। कार्यक्रम के अंत में शाला प्राचार्य श्री राजेंद्र पाटीदार एवं श्रीमती जयश्री जोशी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। #JansamparkMP #khargone

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का सेगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत केली से हुआ शुभारंभ
________________

जनसंवाद, उद्योग संवाद, स्वास्थ्य शिविर एवं हितलाभ वितरण के माध्यम से ग्रामीणों को मिला शासन की योजनाओं का लाभ
________________

खरगोन 07 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत सेगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत केली में प्रथम जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खरगोन विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने किया। शिविर में इंदौर संभागायुक्त के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास इंदौर श्री जितेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्री मिलिंद कुमार नागदेवे, डिप्टी कलेक्टर श्री वीरेंद्र कुमार कटारे, एसडीएम श्री सत्येंद्र बैरवा, जनपद पंचायत सेगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीमा अंसारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही। अभियान का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा शासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को सशक्त बनाना है।

जनसंवाद में योजनाओं की दी गई जानकारी
________________

शिविर के दौरान आयोजित जनसंवाद में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों से ग्रामीणों को अवगत कराया तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।

उद्योग संवाद में हितग्राहियों ने साझा किए सफलता के अनुभव
________________

उद्योग संवाद के दौरान शासन की विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शासकीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। हितग्राहियों ने अन्य युवाओं एवं ग्रामीणों से भी योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं का रोजगार स्थापित करने का आह्वान किया।

विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर मिला योजनाओं का लाभ
________________

शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, खाद्य, शिक्षा, श्रम, सामाजिक न्याय, आयुष्मान भारत, आधार सेवाएं, समग्र ई-केवाईसी, रोजगार एवं स्वरोजगार सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को सेवाएं प्रदान की गई। साथ ही नए आवेदनों का पंजीयन, दस्तावेजों का सत्यापन, शिकायतों का त्वरित निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ भी वितरित किए गए।

स्वास्थ्य शिविर में 435 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन
________________

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 435 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, जिनमें 210 पुरुष एवं 225 महिलाएं शामिल रहीं। शिविर में 45 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की गई तथा 12 गर्भवती महिलाओं की ई-केवाईसी भी पूर्ण की गई। इसके अलावा 15 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं 12 बच्चों की ई-केवाईसी की गई।

टीबी, सिकल सेल एवं अन्य रोगों की हुई जांच
________________

शिविर में टीबी जांच के लिए 102 लोगों के एक्स-रे, सिकल सेल रोग की 71 जांचें तथा हड्डी रोग से संबंधित 8 मरीजों की जांच की गई। बीपी, शुगर एवं अन्य सामान्य रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी एवं आवश्यक अपडेट कर उन्हें योजना की जानकारी भी दी गई। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण तथा गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया।

आधार सेवाओं के 58 कार्य किए गए
________________

शिविर में आधार सेवाओं के अंतर्गत कुल 58 कार्य संपादित किए गए। इनमें 43 बायोमेट्रिक अपडेट, 8 डेमोग्राफिक अपडेट, 6 नए आधार नामांकन तथा 1 अनिवार्य (मैंडेटरी) अपडेट शामिल रहा।

शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण
________________

शिविर के उपरांत जिला अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने आवश्यक सुधार एवं बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखी, किया पौधारोपण
________________

अधिकारियों ने शासकीय विद्यालय केली पहुंचकर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से चर्चा की। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अपर कलेक्टर ने आंगनबाड़ी एवं उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण
________________

अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौड़ ने अधिकारियों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, ऊंचाई मापन, उपस्थिति पंजी एवं बच्चों तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं को दिए जा रहे पूरक पोषण आहार की जांच की। इसके बाद उन्होंने शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपनी उपस्थिति में एक हितग्राही को राशन वितरित कराया तथा हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी भी प्राप्त की।

#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #Khargone

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का सेगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत केली से हुआ शुभारंभ ________________ जनसंवाद, उद्योग संवाद, स्वास्थ्य शिविर एवं हितलाभ वितरण के माध्यम से ग्रामीणों को मिला शासन की योजनाओं का लाभ ________________ खरगोन 07 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत सेगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत केली में प्रथम जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खरगोन विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने किया। शिविर में इंदौर संभागायुक्त के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास इंदौर श्री जितेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्री मिलिंद कुमार नागदेवे, डिप्टी कलेक्टर श्री वीरेंद्र कुमार कटारे, एसडीएम श्री सत्येंद्र बैरवा, जनपद पंचायत सेगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीमा अंसारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही। अभियान का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा शासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को सशक्त बनाना है। जनसंवाद में योजनाओं की दी गई जानकारी ________________ शिविर के दौरान आयोजित जनसंवाद में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों से ग्रामीणों को अवगत कराया तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। उद्योग संवाद में हितग्राहियों ने साझा किए सफलता के अनुभव ________________ उद्योग संवाद के दौरान शासन की विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शासकीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। हितग्राहियों ने अन्य युवाओं एवं ग्रामीणों से भी योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं का रोजगार स्थापित करने का आह्वान किया। विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर मिला योजनाओं का लाभ ________________ शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, खाद्य, शिक्षा, श्रम, सामाजिक न्याय, आयुष्मान भारत, आधार सेवाएं, समग्र ई-केवाईसी, रोजगार एवं स्वरोजगार सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को सेवाएं प्रदान की गई। साथ ही नए आवेदनों का पंजीयन, दस्तावेजों का सत्यापन, शिकायतों का त्वरित निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ भी वितरित किए गए। स्वास्थ्य शिविर में 435 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन ________________ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 435 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, जिनमें 210 पुरुष एवं 225 महिलाएं शामिल रहीं। शिविर में 45 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की गई तथा 12 गर्भवती महिलाओं की ई-केवाईसी भी पूर्ण की गई। इसके अलावा 15 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं 12 बच्चों की ई-केवाईसी की गई। टीबी, सिकल सेल एवं अन्य रोगों की हुई जांच ________________ शिविर में टीबी जांच के लिए 102 लोगों के एक्स-रे, सिकल सेल रोग की 71 जांचें तथा हड्डी रोग से संबंधित 8 मरीजों की जांच की गई। बीपी, शुगर एवं अन्य सामान्य रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी एवं आवश्यक अपडेट कर उन्हें योजना की जानकारी भी दी गई। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण तथा गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया। आधार सेवाओं के 58 कार्य किए गए ________________ शिविर में आधार सेवाओं के अंतर्गत कुल 58 कार्य संपादित किए गए। इनमें 43 बायोमेट्रिक अपडेट, 8 डेमोग्राफिक अपडेट, 6 नए आधार नामांकन तथा 1 अनिवार्य (मैंडेटरी) अपडेट शामिल रहा। शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण ________________ शिविर के उपरांत जिला अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने आवश्यक सुधार एवं बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखी, किया पौधारोपण ________________ अधिकारियों ने शासकीय विद्यालय केली पहुंचकर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से चर्चा की। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपर कलेक्टर ने आंगनबाड़ी एवं उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण ________________ अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौड़ ने अधिकारियों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, ऊंचाई मापन, उपस्थिति पंजी एवं बच्चों तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं को दिए जा रहे पूरक पोषण आहार की जांच की। इसके बाद उन्होंने शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपनी उपस्थिति में एक हितग्राही को राशन वितरित कराया तथा हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी भी प्राप्त की। #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #Khargone

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

जिला न्यायालय मंडलेश्वर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
________________

मध्यस्थता से समय और धन दोनों की होती है बचत – प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अखिलेश जोशी
________________

पक्षकारों को मध्यस्थता, पारिवारिक विवादों के समाधान एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी
________________

खरगोन 07 अगस्त 2026। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंडलेश्वर द्वारा जिला न्यायालय मंडलेश्वर के सभाकक्ष में पक्षकारों के लिए विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मध्यस्थता, पारिवारिक विवादों के समाधान, पॉक्सो अधिनियम, स्थायी लोक अदालत तथा निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अखिलेश जोशी ने कहा कि मध्यस्थता (मीडिएशन) केवल वैवाहिक मामलों तक सीमित नहीं है, बल्कि चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, संपत्ति विवाद सहित अन्य राजीनामा योग्य मामलों का भी प्रभावी समाधान है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता से समय और धन दोनों की बचत होती है तथा न्यायालयीन प्रक्रिया का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हो पाता है। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से ऐसा समाधान निकाला जाता है जो सभी को स्वीकार्य होता है।

कुटुंब न्यायालय, मंडलेश्वर के प्रधान न्यायाधीश श्री पंकज सिंह माहेश्वरी ने कहा कि परिवार न्यायालय का उद्देश्य परिवारों को जोड़ना और पारिवारिक विवादों का शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के विवादों में समझाइश एवं मध्यस्थता के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण करने का प्रयास किया जाता है।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री प्रीति जैन ने पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन उत्पीड़न, यौन हमला एवं अश्लील सामग्री से संबंधित अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने पीड़ित की पहचान गोपनीय रखने, विशेष न्यायालयों में त्वरित सुनवाई, पीड़ित प्रतिकर योजना-2015 तथा निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता के प्रावधानों की भी जानकारी दी।

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई ने जन उपयोगी स्थायी लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बिजली, पानी, डाक, दूरसंचार, परिवहन, अस्पताल, बैंकिंग एवं बीमा जैसी सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों का निराकरण स्थायी लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता है।

#JansamparkMP #khargone

जिला न्यायालय मंडलेश्वर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित ________________ मध्यस्थता से समय और धन दोनों की होती है बचत – प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अखिलेश जोशी ________________ पक्षकारों को मध्यस्थता, पारिवारिक विवादों के समाधान एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी ________________ खरगोन 07 अगस्त 2026। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंडलेश्वर द्वारा जिला न्यायालय मंडलेश्वर के सभाकक्ष में पक्षकारों के लिए विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मध्यस्थता, पारिवारिक विवादों के समाधान, पॉक्सो अधिनियम, स्थायी लोक अदालत तथा निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अखिलेश जोशी ने कहा कि मध्यस्थता (मीडिएशन) केवल वैवाहिक मामलों तक सीमित नहीं है, बल्कि चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, संपत्ति विवाद सहित अन्य राजीनामा योग्य मामलों का भी प्रभावी समाधान है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता से समय और धन दोनों की बचत होती है तथा न्यायालयीन प्रक्रिया का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हो पाता है। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से ऐसा समाधान निकाला जाता है जो सभी को स्वीकार्य होता है। कुटुंब न्यायालय, मंडलेश्वर के प्रधान न्यायाधीश श्री पंकज सिंह माहेश्वरी ने कहा कि परिवार न्यायालय का उद्देश्य परिवारों को जोड़ना और पारिवारिक विवादों का शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के विवादों में समझाइश एवं मध्यस्थता के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण करने का प्रयास किया जाता है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री प्रीति जैन ने पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन उत्पीड़न, यौन हमला एवं अश्लील सामग्री से संबंधित अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने पीड़ित की पहचान गोपनीय रखने, विशेष न्यायालयों में त्वरित सुनवाई, पीड़ित प्रतिकर योजना-2015 तथा निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता के प्रावधानों की भी जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई ने जन उपयोगी स्थायी लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बिजली, पानी, डाक, दूरसंचार, परिवहन, अस्पताल, बैंकिंग एवं बीमा जैसी सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों का निराकरण स्थायी लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता है। #JansamparkMP #khargone

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 7, 2026