पन्ना: दबंगों के हौसले बुलंद: प्रशासनिक सीमांकन के बाद भी ज़मीन पर अवैध कब्जा, महिला को जान से मारने की धमकी
Panna, Panna | Jun 2, 2026 पन्ना के सुनवानीकलां में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों द्वारा प्रशासनिक सीमांकन को भी दरकिनार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित जियाराम सोनी की जमीन से अतिक्रमण हटाने के बावजूद गुड्डू यादव और साथियों ने दोबारा कब्जा कर लिया। हद तो तब हो गई जब बाड़ लगा रही महिला को सरेआम गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी गई।