करनैलगंज: कोर्ट के आदेश पर परसपुर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
पूरे अंगद ठाकुर पुरवा की कृष्णावती ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है उसके बेटे दुर्गेश को घर आते समय घात लगाए विपक्षियों ने धमकी देते हुए लाठी डंडे से पिटाई कर उसका पैर तोड़ दिया था। परसपुर थाने मे सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण लिया। शुक्रवार 4 बजे SO दिनेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी धर्मेंद्र समेत 4 के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।