अरवल: डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की, सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए
Arwal, Arwal | May 9, 2025 जिलाधिकारी कुमार गौरव ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे समहणालय स्थित सभा कक्ष में सभी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान डीएम ने सरकारी स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी हासिल की। मौके पर यह पाया गया कि कई योजनाओं की कार्य की गति काफी धीमी है।जिसपर निर्देश दिए गए।