कैराना: इस्लामपुर घसौली गांव में जमीनी विवाद में हमला, जीजा और साला हुए घायल
कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में दो लोगों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में सरोज व उसका साला घायल हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है।