नानपारा: रुपईडीहा से नेपाल सरकार ने स्थल सीमा नाकों से आवागमन के दौरान सामान ले जाने की सीमा बढ़ाई, राहत मिलने की उम्मीद
नेपाल सरकार ने रुपईडीहा सहित सभी सड़क मार्गों से सीमा पार करने वाले यात्रियों के लिए शुल्क मुक्त निजी सामान की सीमा ₹100 से बढ़ाकर ₹500 कर दी है। अब यात्री ₹500 तक के निजी इस्तेमाल के सामान बिना किसी कस्टम ड्यूटी (भंसार शुल्क) के ले जा सकेंगे।इस नए प्रावधान के लागू होने से रुपईडीहा और अन्य भारतीय सीमावर्ती बाजारों से रोजमर्रा का सामान ले जाने की राहत मिलेगी