कोईलवर: कोईलवर छपरा फोरलेन पर चनपुरा गांव के समीप सड़क पार करते समय स्कॉर्पियो ने दो बच्चों को कुचला, भर्ती कराया गया
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर थाना क्षेत्र के चनपुरा के गांव के समीप सड़क पार कर दो अबोध बालक को तेज गति जा रही एक स्कोर्पियो ने रविवार की देर शाम 8:00 बजे के करीब धक्का मार फरार हो गया। इस हादसे में दोनों सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों बच्चे चनपुरा निवासी दिनेश महतो के पुत्र आदित्य और सुजीत है। दोनों अपने बहन के साथ खेत से घर लौट रहे थे।