बारुन: मोहनगंज से शराब के नशे में पकड़े गए दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
बारुण थाना क्षेत्र के मोहनगंज से शराब के नशे में दो लोगों को पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मोहनगंज से पकड़ाये दोनों लोगो की शराब पीने की पुष्टि होने पर उनसे संबंधित न्यायालय के द्वारा जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई है।