मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में मॉडल शॉप पर मारपीट और तोड़फोड़, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे समेत 3 पर दर्ज हुआ मुकदमा
मऊरानीपुर में शराब की दुकान पर सेल्समैन और शराब सप्लाई करने आए युवक के साथ मारपीट के मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गिरी के बेटे नकुल गिरी समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। घटना में शराब की कई बोतलें भी टूट गईं। पुलिस ने मामला दर्ज