ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे के स्टेशन रोड पर दो लोगों पर जेसीबी मशीन से मकान गिराने का आरोप, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार कस्बे के स्टेशन रोड पर दो लोगों पर जेसीबी मशीन से मकान गिराने व विरोध करने पर महिला से गाली गलौज व धक्का मुक्की करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।प्रयागराज की रहने वाली कल्पना मौर्य का कहना है कि, स्टेशन रोड पर उसके पति ने मकान का बैनामा लिया था।आरोप है कि कब्जे की नीयत से दो लोगों ने गिरा दिया।शुक्रवार को तहरीर दी गई है।