मुज़फ्फरनगर: चोरी की बाइक पर घूम रहे दो शातिर गिरफ्तार, एक के पास मिला अवैध तमंचा, बिना नंबर प्लेट बाइक ने खोला राज
मुज़फ्फरनगर में कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की बाइक पर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बिना नंबर प्लेट बाइक संदिग्ध लगने पर पुलिस ने दोनों को रोका और जांच में बाइक चोरी की निकली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निशांत और अर्जुन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान निशांत के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।