पुपरी थाना क्षेत्र के हिरौली गांव में आपसी विवाद में चाकू से प्रहार कर विंदेश्वर साह को जख्मी कर दिया। जख्मी के पिता फगुलाल ने इश्तेखार पर चाकू से जख्मी कर देने का आरोप लगाया है।इस संबंध में सूचना मिलने पर पुपरी थाना के दरोगा रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ शनिवार को 2 बजे दिन में हिरौली पहुंचकर जांच की। वहीं इस्तेखार को तलाश करने में जुट गई है।