नवाबगंज: खड़ंजे-नाली विवाद से मचा बवाल, दो परिवार भिड़े, मारपीट में राजीव घायल, पड़ोसियों ने किया बचाव
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में नाली में पानी भराव और कूड़ा फेंकने को लेकर दो परिवारों में विवाद बढ़ गया। बता दें कि मोहल्ले में लंबे समय से नाली जाम और खड़ंजा खराब होने की शिकायतें थीं। सोमवार को बहस के दौरान सर्वेश ने राजीव से मारपीट कर दी। राजीव को मामूली चोटें आईं। पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की सलाह दी।