पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर DM और SSP ने की बैठक, PM नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल
20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होना है। इसे लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे समारोह को लेकर पटना DM और SSP ने अधिकारियों के साथ तैयारी को लेकर बैठक की। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।