पटना ग्रामीण: सीएम आवास के बाहर स्कूल वैन और कार में टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर गेट नंबर 2 के पास स्कूली वैन और एक कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। अच्छी बात यह रही थी इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं स्कूली बच्चे भी इस हादसे में बाल बाल बचे। सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों गाड़ियों को जप्त कर लिया।