नौबतपुर: नौबतपुर में दिनदहाड़े लूट, स्कूल संचालक से ₹30 हजार और मोबाइल छीना
नौबतपुर में शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दी। बिहटा-सरमेरा स्टेट हाईवे स्थित ममरेजपुर टोल प्लाजा के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल संचालक त्रिलोकीनाथ शर्मा से 30 हजार रुपये नकद और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित पटना से स्कूल का सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें पीछे से पकड़कर लूटपाट की और धक्का देकर