भोरे: भोरे में बैंक से लौट रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मां-बेटा घायल, पुलिस जांच में जुटी
भोरे स्थित बैंक से रुपए निकाल कर अपनी बाइक से मां के साथ घर लौट रहे एक युवक को अनियंत्रित बाइक सवार ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसकी मां भी सड़क पर गिर पड़ी। घटना के बाद टक्कर मारने वाला चालक अपनी बाइक सहित मौके से फरार हो गया। उधर घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।