जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में रविवार को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भव्य रोड-शो किया। रोड-शो खजुरिया से शुरु होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए चकिया की ओर निकला। इस दौरान हजारों समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे रास्ते "जनसुराज पार्टी जिंदाबाद" के नारे गूंजते रहे। जानकारी रविवार शाम करीब 04 बजे मिली।