कुमारखंड: केवट गामा पुल के पास स्टेट हाइवे 91 पर दो बाइक की टक्कर में महिला घायल
कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित केवट गामा पुल के समीप शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे दो बाइक के आमने सामने की टक्कड़ में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गया। कुमारखंड थाना के 112 वाहन पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।