मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना अब विवादों के घेरे में है। आज गुरूवार 8 जनवरी को शाम साढ़े 5 बजे पन्ना कलेक्ट्रेट में उस वक्त भारी अफरा-तफरी मच गई, जब आधा दर्जन गाँवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने "पुनर्वास" की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया।