फिरोज़ाबाद: रामगढ थाना पुलिस टीम ने बम्बा रोड महादेव नगर पुलिया के पास से एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना रामगढ पुलिस ने बम्बा रोड महादेव नगर पुलिया के पास से मुखबिर खास की सूचना पर रविवार दोपहर तीन बजे करीबन अपहरण की व्यवस्था मामले में वांछित अभियुक्त लोकेश राठौर पुत्र बलवीर सिंह निवासी सत्यनगर टापा कला थाना उत्तर को गिरफ्तार कर लिया। उसका सरकारी ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराने के साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।