फिरोज़ाबाद: राधाकृष्ण मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा में सदर विधायक मनीष असीजा ने उतारी आरती, महापौर कामिनी राठौर ने किया स्वागत
श्रीमद्भागवत सप्ताह व गायत्री यज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का शुभारंभ रविवार प्रातः दस बजे से श्री राधाकृष्ण मंदिर पर कलश यात्रा संग हुआ। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने कलश उठाये। वहीं इस कलश यात्रा में श्रद्धेय श्री स्वामी विवेकानन्द जी महाराज के कृपापात्र श्री स्वामी सत्यानंद महाराज जी का रथ अन्य संत महापुरूषों के रथ संग आगे चल रहा था।